रेलवे : ताकि नहीं हो कोई हादसा, मनाया अन्तरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस - Nidar India

रेलवे : ताकि नहीं हो कोई हादसा, मनाया अन्तरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस

बीकानेर मंडल ने लोगों को किया जागरूक, बताया पटरिया पार नहीं करें

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से अन्तरराष्ट्रीय समपार पाटक जागरूक दिवस मनाया गया। इस दौरान  कोटगेट रेलवे फाटक सं.140 से रेलवे के कर्मचारियों और बच्चों के साथ संरक्षा जन-जागरूकता रैली निकाली गई । वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

यह रैली संरक्षा जागरूकता के जोर-शोर से नारे लगाते हुए, हाथों में संरक्षा स्लोकगन की तख्तिियां व बैनर लिए कोटगेट रेलवे फाटक से होते हुए केईएम रोड, अलख सागर रोड, बोथरा कॉम्पलेक्स, मॉर्डन मार्केट से गुजरते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने पहुंची।

जहां इस संरक्षा जागरूकता रैली का समापन किया गया और शपथ ली की रेल संरक्षा में हम सभी अपना योगदान देगें।
यह दिवस प्रत्येक वर्ष, एक साझेदार देश लॉन्च समारोह का आयोजन करता है, जिसमें सुरक्षा में सुधार और दुर्घटना में कमी लाने के लिए अच्छे तरीकों और परियोजनाओं को साझा किया जाता है।

वर्ष 2025 में दुनिया की सबसे पहली यात्री रेलवे की 200वीं वर्षगांठ होगी, इसलिए यह उचित है कि आईएलसीएडी अभियान ब्रिटेन में शुरू किया जाएगा – जो रेलवे का मूल घर है। इसे नेटवर्क रेल और RSSB (रेल सुरक्षा और मानक बोर्ड) द्वारा संयुक्त रूप से (व्यक्तिगत रूप से, अंग्रेजी में) यूके के यॉर्क में राष्ट्रीय रेलवे संग्रहालय में TRESPAD के अगले दिन आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में विश्व भर से रेलवे उद्योग के प्रतिनिधि, सड़क प्राधिकरण, शिक्षाविद तथा अन्य लोग भाग लेते हैं, जो लेवल क्रॉसिंग से जुड़े खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

2025 ILCAD लॉन्च कॉन्फ्रेंस का विषय “लोगों को अच्छे निर्णय लेने में मदद करना” होगा एवम इसका नारा “सुरक्षित निर्णय – हर बार” होगा। इस जागरूकता रैली के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर ललित कुमार सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हे।

विश्वव्यापी पहल है: 

जून 2009 से, यूीआईसी, इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे, ने दुनिया भर के रेलवे समुदाय के समर्थन से, लेवल क्रॉसिंग सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विश्वव्यापी पहल, अन्तरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस (ILCAD) का नेतृत्व किया जा रहा है। लगभग 50 देश आमतौर पर ILCAD के इस वार्षिक अभियान में भाग लेते हैं और इस वर्ष 5 जून को समपार फाटक जागरूकता दिवस (इंटरनेशनल लेवल क्रोसिंग अवेयरनेस डे- इलकेड) है यह हर वर्ष जून के प्रथम सप्तारह में विश्व भर मनाया जाता है। इसमें हमारा भारत देश भी शामिल है ।

—————————————————————————————————————

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *