आस्था : नरसी भक्त का भगवान ने भरा मायरा, झूम उठे श्रद्धालु, कथा पूर्णाहुति पर निकली शोभायात्रा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

नत्थूसर गेट बाहर स्थित इक्कीसिया गणेश मंदिर में चल रही नानी बाई रो मायरो कथा की पूर्णाहुति रविवार को हुई। कथा वाचक पंड़ित शिव प्रकाश ओझा (भागवत रषज्ञ) ने भाव पूर्ण रूप से अंतिम दिन की कथा की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि एक सच्चे भक्त नरसी की भावना को समझते हुए स्वयं भगवान मायरा भरने के लिए आ गए। भगवान अपने भक्त की पुकार सुनने के लिए आते है।

कथा वाचक ने सप्रसंग व्याख्या से सभी को मंत्रमुग्द कर दिया। कथा पूर्णाहुति पर शाेभायात्रा निकाली गई। अंतिम दिन कार्यक्रम में जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) विख्यात ज्योतिषाचार्य  राजेंद्र  किराडू, अशोक किराडू , सत्य नारायण जोशी, भैरव रतन कलवानी, नंद लाला छंगाणी , बसंत ओझा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन से जुड़े जय श्रीकृष्ण छंगाणी, जेठा देवी छंगाणी ने सभी का स्वागत कर आभार जताया।  झालापट्टा मंडल और गायत्री मण्डल की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय भागीदारी निभाई। पंडित दाऊ ओझा झालापट्टा ने बताया कि  शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश के साथ मंगल गीतों की प्रस्तुति दी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *