आस्था : भक्त की पुकार सुनते ही आते है भगवान, नानी बाई के मायरे की कथा में भक्ति की धारा, मंत्रमुग्द हुए श्रद्धालु - Nidar India

आस्था : भक्त की पुकार सुनते ही आते है भगवान, नानी बाई के मायरे की कथा में भक्ति की धारा, मंत्रमुग्द हुए श्रद्धालु

कोलकाता,निडर इंडिया न्यूज।

पंडित गोरखा महाराज ओझा वेद प्रचार संस्थान, झालापट्टा मंडल के तत्वावधान में महानगर की राजबाड़ी टैगोर केशल में नानी बाई के मायरे की कथा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई।
आयोजन से जुड़े यागिक सम्राट पंडित दाऊ ओझा (झालापट्टा) ने बताया कि कथा का वाचक पंड़ित शिव प्रकाश ओझा ने किया। संगीतमय कथा के श्रवण  से आस्थावान श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

कथा वाचक ओझा ने प्रसंग के अनुसार भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजन-सत्संग की ऐसी सरिता बही  कि श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में मृणाल साह और उनकी पत्नी इलोरा साह पार्षद, विक्की सोनकर, पूजा सोनकर और विकास कोठारी ने यजमान के रूप में पूजन  करवाया। पावन अवसर पर कोलकाता महानगर के ख्यातनाम पंडित शिव किशन किराडू, समजासेवी हीरा लाल किराडू,  के लाल व्यास, आदित्य माहेश्वरी, शंकर चौधरी, दीपक अग्रवाल, राजू सिंघानिया, राजू लाट, संजय जैन के साथ टैगोर केशल राजवाड़ी के लोगों ने भागीदारी निभाई।

ठाकुरजी संग खेली पुष्पों की होली

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को फूलों की होली खेलाई। भजनों के स्वरों और नगाड़ों की ताल पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में महंत आकाश ओझा, राघव व्यास,गणेश जोशी,श्रीकांत छंगाणी, ब्रिज गोपाल व्यास शामिल रहे। संस्थान के पदाधिकारियों ने आभार जताया।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *