बीकानेर : आज दोपहर को महसूस हुए भुकंप के झटके, प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी, पढे खबर - Nidar India

बीकानेर : आज दोपहर को महसूस हुए भुकंप के झटके, प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी, पढे खबर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

आज दोपहर एक बजे के करीब अचानक से शहरी क्षेत्र में धरती में कंपन महसूस हुआ। यह कुछ सैकंड के लिए हुआ था, लेकिन लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज भूकंप सरीखे झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां पर भी फोन करके पूछा की क्या उनके यहां भी भूकंप का झटका लगा था, धरती में कंपन महसूस किया क्या?

कुचीलपुरा निवासी असगर अली ने बताया कि वो प्रिंटिंग प्रेस में पेपर रोल पर बैठा था, अचानक से एक झटका लगा और रोल से उतर गए। वहीं आचार्यों की घाटी निवासी डॉ.कृष्णा आचार्य ने निडर इंडिया को बताया कि वो अपने पलंग पर सो रही थी, दोपहर करीब एक बजे से ऐसा लगा मानो पलंग पूरा हिल गया।

 होमवर्क करते हुए मैं हिल गया…

चौथी कक्षा में पढ़ने वाले सूर्यान्स पुरोहित ने बताया कि वो अपने नाना के घर पर पलंग पर बैठकर स्कूल का होमवर्क कर रहा था, इसी दौरान अचानक से  एक झटका सा लगा और वो पूरा हिल गया, इसके बाद वो दौड़कर नीचे आया और नाना-नानी को यह बात बताई।

दीवार हिलने सी लगी…

सुनिल आचार्य ने बताया कि वो अपने घर पर दीवार का सहारा लेकर बैठे थे, इसी दौरान अचानक से दोपहर में कमरे की दीवार में कंपन सा महसूस किया, तो दीवार से हटकर नीचे आंगन में आ गया, आसपास पूछा तो लोगों ने भी बताया कि उनके यहां भी इस तरह के झटके महसूस किए गए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *