बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज





राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बीकानेर आएंगे।
राज्यपाल बागडे रविवार सुबह 10:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 10:35 बजे गंगानगर बाइपास स्थित हरखमणी एस्टेट के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल सुबह 11:10 बजे हरखमणी एस्टेट पहुंचेंगे और 11:15 बजे यहां हरखचंद नाहटा स्मृति न्यास की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
राज्यपाल यहां से दोपहर 12:35 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से दोपहर 1:15 बजे हवाई मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल के एक दिवसीय बीकानेर दौरे को देखते हुए जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए आधिकारिकयों को कार्य प्रभारी नियुक्त कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

Post Views: 311





