शिक्षा : कल से स्कूल समय फिर से सुबह साढ़े 7 बजे से, शीतलहर का प्रभाव कम होने पर विद्यालयों के समय को लेकर पूर्व में जारी आदेश जिला कलेक्टर  ने किया प्रत्याहारित - Nidar India

शिक्षा : कल से स्कूल समय फिर से सुबह साढ़े 7 बजे से, शीतलहर का प्रभाव कम होने पर विद्यालयों के समय को लेकर पूर्व में जारी आदेश जिला कलेक्टर  ने किया प्रत्याहारित

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

 

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले में शीतलहर का प्रभाव कम होने को देखते    हुए  कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय और गैर राजकीय (निजी) विद्यालयों, सीबीएसई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों , मदरसों के शैक्षणिक समय में किए गए बदलाव के आदेश को प्रत्याहारित किया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान और शीतलहर के मध्य नजर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय और गैर राजकीय (निजी ) विद्यालयों ,सीबीएसई विद्यालयों , आंगनबाड़ी केंद्रों मदरसों का शैक्षणिक समय आगामी आदेशों तक प्रातः 10 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया था, चूंकि अब शीत लहर का प्रभाव कम हो गया है इसे ध्यान में रखते हुए 12 जनवरी को जारी किए गए आदेश को प्रत्याहारित किया गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *