बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की और से सोमवार को 220 केवी बरसिंगसर लाइन का रखरखाव किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कैमल फार्म, विजयवर्गीय ढाणी, कल्ला पेट्रोल पंप क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
यहां सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी बाधित
बीकेईएसएल की ओर से विद्युत पोल लगाने और फीडर का रखरखाव किया जाएगा। इस कारण सोमवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान कोठारी अस्पताल के सामने, सर्वोदय बस्ती, पंड़ित धर्मकांटा के सामने, सर्वोदय बस्ती बस्ती, नरसिंह सागर तलाब के पास, मुर्गा मैदान, बद्री विशाल नगर, भगत सिंह कॉलोनी, ऊन मंडी सहित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।




