जयपुर,निडर इंडिया न्यूज।

ट्रेनों के लिंक रैक देरी से चल रहे हैं, इस कारण कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 21 नवंबर को अपने निर्धारित समय 12:50 बजे के स्थान पर 06 घंटे की देरी से 6:50 बजे रवाना होगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 12413, अजमेर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 21 नवंबर को अपने निर्धारित समय 02:15 बजे के स्थान पर 01 घंटे 20 मिनिट की देरी से 03:35 बजे रवाना होगी।





