बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।


मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस ने नकेल कस रखी है। नोखा थाना और स्पेशल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फतेहसर सतेरण, श्रीबालाजी निवासी 33 वर्षीय सुनिल कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 2 किलो 484.9 ग्राम अफीम भी बरामद किया है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश बीकानेर रेंज की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टीम को सूचना के आधार पर रेंज की टीम और पुलिस थाना नोखा ने आज अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ नोखा थाना क्षेत्र के रायसर रोड, जलदाय विभाग के सामने, कार्रवाई की गई। स्पेशल टीम में विमलेश कुमार हैड.अवतार सिंह कानि. की विशेष भूमिका रही।

Post Views: 172







