बीकानेर : धड़ल्ले से चल रहा है एलपीजी का दुरूपयोग, नोखा और बीकानेर में हुई अवैध रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई - Nidar India

बीकानेर : धड़ल्ले से चल रहा है एलपीजी का दुरूपयोग, नोखा और बीकानेर में हुई अवैध रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

घरेलू सिलेण्डरों का दुरुपयोग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। रसद विभाग भी इनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद लोग घरेलू सिलेण्डरों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से एलपीजी के दुरूपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को जिले के शहरी क्षेत्र में चौखूंटी पुल के नीचे और नोखा में कार्रवाई की गई।

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि घरेलू सिलेंडर के अवैधानिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार और प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव की और से चौखूंटी पुल के नीचे सर्विस रोड पर घनश्याम की उचित मूल्य दुकान के पास बंगला नगर निवासी धर्मपाल पुत्र नैनपाल ओझा को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पाया गया। इस पर उनके खिलाफ एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर बीपीसीएल कंपनी के तीन घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। उन्होंने बताया कि जब्त की गई सारी सामग्री को जोइया गैस ऐजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द कर पाबंद किया गया।आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रसद विभाग की टीम द्वारा नोखा स्थित जोधपुर शाही मिष्ठान भण्डार तथा अन्य कारखानों पर कार्रवाई करते हुए 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *