बीकानेर, nidarindia.com
डिलवरी कंपनी से माल उठाने के बाद डिलवरी नहीं करने का मामला सामने आया है। परिवादी मनीष जाट, निवासी डांगावास, मेड़ता ने नया शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि पवन कुमार, निवासी छत्तरगढ़, श्रीनिवास बिश्नोई, मालमसिंह, कोलायत कल्ला पंप के पीछे स्थित कंपनी में डिलेवरी का काय करते हैं, आरोप है कि अप्रार्थीगणों ने डिलेवरी नहीं करके सामान चोरी कर लिया इसमें २० मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक्स का सामान था।





