बीकानेर : पुलिस के नाक नीचे चोरों की सेंधमारी, थाने के पीछे मकान से उड़ाए जेवरात,    बाइक पर किया हाथ साफ, सोलर प्लांट से चुराई प्लेटे - Nidar India

बीकानेर : पुलिस के नाक नीचे चोरों की सेंधमारी, थाने के पीछे मकान से उड़ाए जेवरात,    बाइक पर किया हाथ साफ, सोलर प्लांट से चुराई प्लेटे

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

चोरों पर पुलिस की कोई नकेल नहीं है। इसके चलते वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वाहन चोरी के साथ ही लोगों के घरों में भी हाथ साफ कर रहे हैं। चोर इतने शातिर है कि पुलिस की नाक के नीचे से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिस मकान से चोरों ने जेवरात उड़ाए है, वो थाने के पीछे ही है।

पहला मामला : नया शहर थाने में दर्ज किया गया है। ब्रह्म बागेचा के समीप, नया शहर थाने के पीछे रहने वाले परिवादी तरुण हर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राथी ने पुलिस को बताया कि मध्य रात्रि डेढ़ बजे कोई अज्ञात चोर उनके घर में घुस आया और सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुराकर ले गया। गौरतलब है कि परिवादी का घर नया शहर थाने की पीछे की तरफ ही है, थाने समीप होने के बाद भी चोर आसानी से हाथ साफ कर गए। बीते दिनों जवाहर नगर में भी चोरी हुई थी, वो इलाका भी पुलिस थाने से ज्यादा दूर नहीं है। अलग-अलग तीन मामले सामने आए हैं।

बाइक पर किया हाथ साफ

वाहन चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोर बाइक पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला व्यास कॉलोनी थाने का सामने आया है। इस संबंध में परिवादी मयूर बिहार कॉलोनी निवासी नारायण दास चारण ने मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक कोर्ट परिसर से 23 अक्टूबर को चोरी हो गई।

सोलर प्लांट में सेंधमारी

पांचू थाने में सोलर प्लेट चोरी का मामला सामने आया है। परिवादी अम्बरीश कुमार, निवासी धनबाद, हाल में भगतसिंह कॉलोनी, पांचू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि जांगलू गांव में कंपनी के सौर ऊर्जा संबंधित सामान रखे थे, 21 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने बाड़े में प्रवेश कर सौर ऊर्जा की चार प्लेट चोरी कर ले गए।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *