बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। जामसर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ( फेसबुक ) पर असलम खान दाउदसर नाम से आईडी बनाकर एक शख्स बार-बार भडकाऊ पोस्ट व वीडियो डालकर गांव में भय का माहौल पैदा कर रहा था। इस पर पुलिस को सूचना मिलन पर शख्स के बारे मे पता किया,तो उसका नाम असलम खा पुत्र हमीद खा जाति मुसलमान, निवासी दाउदसर, बीकानेर पाया गया।
इस पर पुलिस ने उसके घर पर कई बाद दबिश दी। आज 27 अगस्त को असलम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय एसडीएम कोर्ट बीकानेर को पेश किया गया।





