बीकानेर, nidarindia.com

मारपीट का एक मामला जेएनवीसी में दर्ज कराया गया है। बीरबल राम पुत्र हीराराम जाट, निवासी वैष्णो कॉलोनी, वैष्णोधाम के पीछे जयपुर रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि राजू पुत्र भोमराज सांगवा ने उसकी दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की इससे प्रार्थी को चोटे लगी और उसकी जेब से 8900 रुपए छीन कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।





