बीकानेर, Nidarindia.com
कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन अगस्त को ठगी कर सोने के जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोस्वामी चौक निवासी परिवादी नमन गोस्वामी पुत्र ब्रजभूषण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि बर्तन आदि साफ करने के पाउंडर बेचने के बहाने दो अनजान लोग उनके घर आए और परिवादी की माताजी कनकलता गोस्वामी को झांसे में लेकर उन्होंने गहने (सोने की चार चुडिय़ां) जिनका वजन चार भरी से ज्यादा था।
उतरवा ली और गहने चमकाने के नाम पर कटोरे में डालने का झांसा दिया और चुडिय़ां लेकर फरार हो गए। आसपास देखने पर पता चला कि वो मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामपुरिया हवेली, गोस्वमी चौके सामने से कुम्हारों के मोहल्लों की तरफ भाग गए।





