बीकानेरNidarindia.com
चोर अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। मंदिरों में चोरी करने से भी यह बाज नहीं आते है। ताजा मामला सेरुणा थाने का सामने आया है।
परिवादी रामंचद्र पुत्र मघाराम जाट, निवासी देराजसर ने रिपोर्ट खिलवाई है। परिवादी का आरोप है कि नोपाराम ने देराजसर के करणी माता मंदिर से 12690 रुपए की नगदी, दो चांदी के छत्र चुराकर ले गया। पुलिस ने नोपाराम पुत्र छोटूलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





