बीकानेरNidarindia.com
पेट्रोल छिडक़ कर घर के गेट पर आग लगाने का प्रयास करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी गंगाशहर निवासी पवन सोनी पुत्र सुंदर लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि 14 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया और धमकी देकर गया, थोड़ी देर बाद वो फिर से दो लोगों को साथ लेकर आया और उसने घर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया, और फरार हो गए। पांच मिनिट में हथियार लेकर आए और मुख्य दरवाजे को तोडऩे का प्रयाय किया। घर के सारे शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। पुलिस ने अज्ञात के खलिाफ मामला दर्ज किया है।





