बीकानेरNidarindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने रविवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।

साथ ही उन्हें ज्ञापन भी सौंपे। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य और प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास के नेतृत्व में मंत्री से मिले प्रतिनिधि मण्डल ने शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक कर्मचारियों,अधिकारियों के पदौन्नति पर पदस्थापन आन-लाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया के माध्यम से करने, शिक्षा मुख्यालय, बीकानेर को मजबूती प्रदान करने करने, समसा कार्यालय, कॉलेज शिक्षा निदेशालय एवं संस्कृत शिक्षा निदेशालय को जयपुर से बीकानेर में स्थानांतरित कराने सहित मुद्दों पर वार्ता करते हुए दो ज्ञापन सौंपे।

आचार्य ने बताया कि उक्त मांग के दोनों ज्ञापन बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य को उनके नाम से सौंपे और उनसे भी इस विषय पर चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य, प्रदेश परामर्शक विष्णु दत्त पुरोहित एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *