रेलवे : ओलंपिक गेम्स पेरिस में एनडब्लूआर के खिलाड़ी करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, रेलवे के निशा और अर्जुन बाबूटा का चयन... - Nidar India

रेलवे : ओलंपिक गेम्स पेरिस में एनडब्लूआर के खिलाड़ी करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, रेलवे के निशा और अर्जुन बाबूटा का चयन…

जयपुरNidarindia.com
खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की और से विशेष प्रतिभा के आधार पर खिलाडिय़ों की नियुक्ति की जाती है। यही वजह है कि खिलाड़ी भी अपने दमखम के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

ओलंपिक गेम्स पेरिस-2024 में भारतीय रेलवे के खिलाड़ी भी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रेलवे में खिलाडिय़ों की भर्ती नियमित आधार पर की जाती है और विभिन्न खेल आयोजनों के लिए रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ओर से स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के आयोजन किए जाते हैं।

अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के दिशा निर्देशानुसार खेलों और खिलाडय़िों के प्रोत्साहन और मनोबल को बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में हाल ही में उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष प्रतिभा वाले खिलाडिय़ों की नियुक्ति भी की गई है इनको टैलेंट स्काउटिंग कोटा के तहत बिना ट्रायल के नियुक्ति प्रदान की गई है। इसी चयनित प्रक्रिया के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे में नियुक्त निशा, कुश्ती प्लेयर और अर्जुन बाबूटा, निशानेबाज पेरिस में आयोजित ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निशा, कुश्ती प्लेयर को बीकानेर मंडल में टैलेंट स्काउटिंग कोटा के तहत टिकट परीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है, निशा ने 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, 2022-23 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर तथा 2021-24 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में तीन गोल्ड व एक सिल्वर मैडल प्राप्त किया है। इसके साथ ही अर्जुन बाबूटा, निशानेबाज (शूटिंग प्लेयर) को सीनियर क्लर्क के पद पर अजमेर मंडल में टैलेंट स्काउटिंग कोटा के तहत नियुक्त किया गया है। अर्जुन ने कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश का परचम फहराया है।

निशा, कुश्ती प्लेयर और अर्जुन बाबूटा, निशानेबाज को पेरिस में हो रहे ओलंपिक गेम्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सभी ने हार्दिक बधाई दी है तथा ओलंपिक गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *