बीकानेरNidarindia.com
जिला अस्पताल में मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। भामाशाह भी इसमें पहल कर रहे हैं।
इसी कड़ी में अस्पताल के आरएमआरएस सदस्य समाज सेवी सरजू नारायण पुरोहित ने अपने परिवार की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक एसी(एयर कंडीसन) भेंट की।
इस मौके पर अधीक्षक डॉ.सुनील हर्ष,दुर्गा शंकर व्यास, गंजिया महाराज, त्रिलोक नारायण, विजय आनंद, योगेश सुथार ओर पार्षद गिरिराज जोशी मौजूद रहे।




