जयपुरNidarindia.com
मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत न्यायाधीश गंगाराम मूलंचदानी को नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने नियुक्ति के आदेश जारी किए है। साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी अशोक गुप्ता को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल ने राजस्थान मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993,(मानवाधिकार संरक्षण, (संशोधन) अधिनियम 2019 अधिनियम संरक्षण 19, 2019 द्वारा संशोधित) की धारा 22 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन दोनों को पद धारण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि और 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक यह नियुक्ति की है।





