बीकानेरNidarindia.com
धोखाधड़ी से गाड़ी के फर्जी कागजात तैयार कर रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सब्जी मंडी, बंगला नगर निवासी परिवादी इंद्रचंद सोनी पुत्र ताराचंद ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि 25 अगस्त 2023को कचहरी परिसर में रमतु खान पुत्र फैजू खान, निवासी पनपालसर ने प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर गाड़ी व २ लाख ३६ हजार रुपए फर्जी गाड़ी के कागजात तैयार कर हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





