बीकानेरNidarindia.com
शराब के ठेके पर मारपीट कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी रायसर, नापासर निवासी दिलीप सिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह ने नापासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि 9 मई को मांगीलाल, गणेशाराम, देवाराम, मदनराम, मटरियो, मुन्नीराम व दो अन्य लोगों ने गाढ़वाल स्थित उनकी शराब की दुकान पर आए और रात आठ बजे के बाद शराब मांगी, जब वहां कार्यरत कार्मिक ने देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए,
उसके बाद रात को आरोपी गाड़ी लेकर आए और बारामदे में सो रहे गोपालङ्क्षसह, प्रहलाददान और रघुवीर सिंह के साथ लाठी, डंडों व धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से मारपीट की और दुकान में तोडफ़ोड़ कर 50 हजार रुपए नकदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





