बीकानेरNidarindia.com
सोलर प्लांट पर चोरी करने का एक मामला सामने आया है। परिवादी व्यास पब्लिक स्कूल के समीप, गिन्नाणी में रहने वाले सुखदयाल पुत्र सूरजकरण व्यास ने नाले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि उन्होंने एसएसएनएस नाम से सिक्योरिटी कंपनी ले रखी है, जो कि भानीपुरा रोड पर स्थित एमप्लस सोलर प्लांट में सिक्योरिटी का कार्य कर रही है। ८ मई को कोई अज्ञात व्यक्ति सोलर प्लांट से से विद्युत संबंधित सामान व अन्य वस्तुएं ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





