बीकानेरNidarindia.com
जिला अस्पताल के नवजात शिशु और बाल रोग आउटडोर में आने वाले परिजनों को परेशानी नहीं उठानी पड़े इसके लिए दिवंगत गणेश दास रंगा (नोखा मंडी वाले) के परिजनों ने नई पहल की है।

एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में नवगठित नवजात, शिशु एवं बालरोग आउटडोर में आने वाले परिजनों को परेशानी नहीं हो इसके लिए रंगा परिवार ने स्टील से निर्मित बैंच भेंट की है। यह बैंच पीडिएट्रिक विभागाध्यक्ष और पूर्व अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी को सुपुर्द की गई। नितेश रंगा ने बताया कि परहित को सर्वोपरि मानते हुए यह पहल की गई है। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए आभार जताया। इस मौके पर शिवकुमार रंगा, नितेश रंगा, अरुणा रंगा, शशिकला आचार्य, अविनाश रंगा मौजूद रहे।





