बीकानेरNidarindia.com

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जोधपुर मण्डल पर मेडता रोड-बीकानेर मार्ग के मध्य पालना स्टेशन पर लूप लाईन का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। ऐसे में कई ट्रेन प्रभावित रहेगी।

यह आंशिक रद्द रहेगी(प्रारम्भिक स्टेशन से)

ट्रेन संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा ट्रेन 23 और 24 अप्रेल को जोधपुर के स्थान पर बीकानेर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह ट्रेन जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर 22 व 23 अप्रेल को अबोहर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक संचालित होगी अर्थात् यह ट्रेन बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इनके परिवर्तित होंगे मार्ग…

टे्रन संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी 23 अप्रेल को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया फलौदी-लालगढ़ होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन संख्या 19226, जम्मूतवी- जोधपुर 22 अप्रेल को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लालगढ़-फलौदी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

ट्रेन संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेन 23 और 24 अप्रेल को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीडूंगरगढ, रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी पर ठहराव करेगी।

ट्रेन संख्या 19720, सूरतगढ़-जयपुर जो 23 और 24 अप्रेल को सूरतगढ़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी पर ठहराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *