बीकानेरNidarindia.com
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पांचू पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा सहित एक आरोपी बजरंग पुत्र हंसराज बिश्नोई(२२ साल) निवासी बंधाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम में थानाधिकारी रामकेश मीणा, गंगाराम एचसी, रामनिवास, भैरुदान कानि., रामेश्वरलाल कानि., रामेश्वरलाल, बलवान ने सक्रिय भागीदारी निभाई।





