बीकानेरNidarindia.com
लोकसभा चुनावों को देखते हुए जिला पुलिस सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। शनिवार को वृत्ताधिकारी आईपीएस रमेश के निर्देश पर बीछवाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

थाना प्रभारी नरेश निर्वाण के नेतृत्व में पुलिस ने टीम आज समता नगर क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक व्यक्ति को 57 लाख रुपए के साथ डिटेन किया है। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जाएगी। पुलिस को हवाला की आशंका है। डिटेन किए गए शख्स से पूछताछ जारी है।





