बीकानेरNidarindia.com
लोकसभा चुनाव 2024 के नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रकिया के तहत मंगलवार को कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 27 मार्च तक भरे जा सकेंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। वहीं 30 मार्च दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।




