बीकानेरNidarindia.com
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी के.के.व्यास का निधन सोमवार को हो गया। वो बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
व्यास के निधन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।
गौरतलब है कि व्यास 20 सूत्री कार्यक्रम दूरसचार के सदस्य, पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय महामत्री रहे है, साथ ही कांग्रेस में कई पदो पर रहे है। खेलों के प्रति लगाव होने के कारण व्यास ओलम्पिक संघ व कबड्डी सघ के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे भी रहे। शहर के गणमान्य नागरिकों ने व्यास के निधन के बाद संवेदना जताई है।




