बीकानेरNidarindia.com

यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का प्रयोगिक तौर पर बिसाऊ स्टेशन पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20 फरवरी से बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी, वह बिसाऊ स्टेशन पर रात 9:28 बजे आएगी और 9:30 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 21 फरवरी को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह बिसाऊ स्टेशन पर 05:33 बजे आएगी और 05:35 बजे प्रस्थान करेगी।




