बीकानेरNidarindia.com
शहर में चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। घरों और वाहनों पर चोरों की नजर है। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। चोरी के तीन मामले सामने आए हैं।

पहला मामला : कोटगेट थाने में बाइक चोरी का दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी जामसर निवासी मोहम्मद आशीफ ने रिपोर्ट लिखवाई है कि 24 अक्टूबर 2023 को बी.सेठिया गली से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूसरा मामला : मुक्ता प्रसाद थाने में घर में चोरी का दर्ज किया गया है। परिवादी रामपुरा बस्ती, गली न.9 निवासी गणपतराम बिश्नोई ने रिपोर्ट लिखवाई है। परिवादी का आरोप है कि तीन फरवरी को अज्ञात चोरों ने अनाधिकृत रूप से उनके घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के गहने और नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

तीसरा मामला : जयनारायण व्यास कॉलोनी में दर्ज किया गया है। परिवादी श्याम नगर, खाटूश्याम मंदिर के पास रहने वाले भीम सांई पुत्र दुलाराम जाट ने रिपोर्ट लिखवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोडक़र नकदी, सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *