बीकानेरNidarindia.com
शहर में चोर बेखौफ है। पुलिस को धत्ता बताकर चोर अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं। दो मामले सामने आए हैं।

पहला मामला : जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। इसमे हेतनगर, उदासर फांटा निवासी परिवादी संजय कुंमार जाट ने रिपोर्ट लिखवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वो अपने परिवार सहित अपने गांव गए हुए थे। इस दौरान २१ जनवरी को पीछे से किसी अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोडक़र नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूसरा मामला : गंगाशहर थाने में दर्ज किया गया है। चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर निवासी जयकिशन सोनी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि २८ जनवरी को कोई अज्ञात उनकी दुकान से सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाचं शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *