बीकानेरNidarindia.com
मारपीट का एक मामला नापासर थाने में दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी वैध मघाराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद सबीर उर्फ समीर ने नापासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि रायसर के समीप सांगवा होटल के सामने १४ जनवरी को पुलिस ने उसकी गाड़ी रुकवाई और मारपीट की। इसके बाद उसे थाने ले गए जहां पर फिर से मारपीट की। परिवादी ने सीताराम और सात-आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।





