बीकानेरNidarindia.com
बाइक चोर काबू नहीं आ रहे हैं। खासकर पीबीएम अस्पताल उनके निशाने पर है। ताजा मामला ट्रोमा सेन्टर का सामने आया है।
परिवादी शिवबाड़ी निवासी सनी पुत्र सुनिल पंडि़त ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल २ जनवरी की रात को ११ से १२ बजे के बीच में ट्रोमा सेन्टर से कोई अज्ञात चुराकर ले गया।





