बीकानेरNidarindia.com
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सडक़ हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और पांच जने घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीकर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही एक कार डिवाइडर पार करके सडक़ की दूसरी तरफ एक अन्य कार से भिड़ गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। हलांकि हताहत होने वालों में किसी की पहचान नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *