बीकानेरNidarindia.com
कड़ाके की सर्दी के चलते चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है। शहर में आए दिन चोरियों की वारदातें सामने आ रही है। ताजा मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है।

लालगुफा नवलपुरी मठ के समीप रहने वाले परिवादी इंसाफ अली पुत्र रमजान गुर्जर ने रिपोर्ट लिखवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 01 जनवरी को अज्ञात चोरों ने परिवादी के माकन का ताला तोडक़र चांदी की चार जोड़ी कंगन, राणीहार, तीन चांदी के नेकलेस, चार जोड़ी पायल, हाथफूल,

दस अंगुठी चांदी की, तीन सैट बिछुडी, एक बेसलेट, एक चांदी की चिक, चांदी के कडे और एक सोने की कंठी, मंगलसूत्र, सोने की बाली, सोने का नकलेस, सोने की चार चुडिय़ां, सोने की तीन अंगुठी, तीन घड़ी और 1 लाख 73 हजार रुपए नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *