बीकानेरNidarindia.com
सर्द रातों में चोरों की चांदी कट रही है। आए दिन अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं। परिवादी गणेश विहार निवासी विमला कंवर पत्नी देवीसिंह राजपूत ने नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विमला कंवर ने पुलिस को बताया कि वो 22 दिसंबर को घर बंद करके अपने पीहर जैमलसर गई थी, लेकिन २४ दिसंबर को वापस आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे कोई अज्ञात व्यक्ति सोने-चांदी के जेवर और २५ हजार रुपए पर हाथ साफ कर गया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है।





