विधानसभा चुनाव : मतदान के प्रति दिखा उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें, प्रत्याशियों ने डाले अपने वोट... - Nidar India

विधानसभा चुनाव : मतदान के प्रति दिखा उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें, प्रत्याशियों ने डाले अपने वोट…

बीकानेरNidarindia.com
लोकतंत्र के महा उत्सव में आज लोगों ने अपने मत की आहुतियां दी। शहर से लेकर गांवों में दिखा उत्साह। मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। सुबह सात बजे से ही लोग अपने मूत का उपयोग करने के लिए बूथों पर पहुंचने लगे। दोपहर के समय अभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही है। तो सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह से तैनात है। निर्वाचन आयोग के नियमों की पालना मतदाताओं से करा रहे हैं।

खाजूवाला के इन बूथों पर इस बार जबर्दस्त उत्साह…

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले खाजूवाला के एक बूथ पर 11 बजे तक हुआ 32.37 प्रतिशत मतदान हुआ। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 16 जीएसएस 3 एसएसएम सिसाडा में गत विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था, शनिवार को यहां हो रहे मतदान में इस केंद्र में प्रात: 11 बजे तक 32.37 प्रतिशत हो चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सीईओ नित्या के. मार्गदर्शन में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 16 जीएसएस 3 एस एस एम चले विशेष अभियान के रूझान सामने आ रहे हैं। इस बूथ को विशेष हरित मतदान थीम के तहत यहां मतदाताओं को 100 पौधे वितरण कर “स्वीप हरित वाटिका “की स्थापना की गई है स्वीप प्रोग्राम के आयोजन से 11 बजे तक मतदान 32.37 प्रतिशत हो गया है, इसके साथ ही यहां मतदाताओं को 100 पौधे वितरण कर “स्वीप हरित वाटिका “की स्थापना की गई है।

प्रत्याशियों ने यहां डाले अपने वोट…


पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीड़ी कल्ला और उनकी पत्नी शिवकुमारी ने सोनगिरी कुआं स्थित महेश भवन में अपना वोट डाला।

यशपाल गहलोत ने अपनी धर्मपत्नी प्रेमलता गहलोत के साथ जसुस्सर गेट के बाहर कोठारी हॉस्पिटल रोड स्थित सरकारी स्कूल में डाला वोट डाला।

अर्जुनराम ने यहां डाला वोट…

वहीं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किसमीदेसर स्थित अपने पैत्रक निवास के समीप स्थित गोरूजी कुआं पर 173 नंबर बूथ में अपना मतदान किया।

बीकानेर पूर्व विधानसभा की बीजेपी प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने एसी ऑफिस रोडवेज बस स्टेंड के अपना मतदान किया।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने अपनी पत्नी के साथ जुगल भवन बेनीसर बारी में अपना मतदान किया।

पहली बार डाला मत
इस बार बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार अपने मत का उपयोग किया। मतदान केन्द्रों पर पहुंच इन युवाओं में वोट देने के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था।

बुजुर्गो ने किया मत का उपयोग..

वोट देने के लिए 60 वर्ष ज्यादा के लोग भी अपने अपने घरों से निकले और मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर वोट का उपयोग किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *