केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम रहे साथ, जूनागढ़ से शुरू हुआ रोड़ शा, झलक पाने के लिए घंटों तक खड़े रहे लोग, देखें वीडियो…


बीकानेरNidarindia.com
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार शाम को बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो हुआ। यह जूनागढ़ से शुरू होकर गोकुल सर्किल तक करीब साढ़े तीन किमी का यह सफर मोदी ने खुली गाड़ी में तय किया।


इस दौरान सडक़ पर दोनों ओर लोग मोदी की झलक पाने के लिए खड़े रहे और झलक मिलते ही मोदी-मोदी नारे लगाते दिखे। प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी की झलक पाने के लिए रोड शो के रास्ते में सडक़ के दोनों और लोग एक-दो घंटे पहले ही खड़े हो गए। मोदी के साथ गाड़ी में केन्द्रीय मंत्री और सांसद अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहे।

शहर में रही चर्चा…
नरेन्द्र मोदी के पूरे दौरे में कहीं भी विधानसभा के सातों प्रत्याशियों के साथ सार्वजनिक मौजूदगी नहीं दिखी। मोदी ने जूनागढ़ पहुंचने पर सातों प्रत्याशियों से मुलाकात की। हलांकि यह प्रत्याशी रोड शो के दौरान भी किसी खुली गाड़ी में नहीं थे। इसकी चर्चा शहर में रही।
प्रधानमंत्री मोदी का यह रोड-शो बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जाकर खत्म हुआ। दो विधानसभा क्षेत्रों से गुजरे मोदी ने संदेश बीकानेर जिले की सात विधानसभा सीटों पर दिया है।




