बीकानेरNidarindia.com
सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का एक मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। इस संबंध में परिवादी बीकेईएसएल में सहायक अभियंता इशरत अली गौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहायक अभियंता का आरोप है कि 17 नवंबर को ब्रह्माकुमारी सर्किल से मेडिकल चौराह के बीच में एक बस चालक ने तेज गफलत व लापरवाही से बस चलाकर दो बिजली के पोल को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा तो बस खड़ी जिसे यातायात पुलिस थाने में ले गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





