बीकानेरNidarindia.com मारपीट का एक मामला नाल थाने में दर्ज किया गया है।


परिवादी करमीसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र रूपाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मानाराम, राकेश, अशोक पुत्र मानाराम ने 13 नवंबर को करमीसर में परिवादी के भाई के साथ रुपयों की लेनदेन को लेकर मारपीट की जिससे उसे चोटें आई।
साथ ही उसकी चांदी की चेन और मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





