बीकानेरNidarindia.com
मारपीट का एक मामला लूणकरणसर थाने में दर्ज किया गया है। इस संबंध में परिवादी मकडासर निवासी सम्पलाल ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि बलराम नायक, किशोर, सुनिल नायक, रेवन्तराम नायर, पुरखाराम नायक ने परिवादी के साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए और १३ हजार रुपए नकद छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





