राजनीति : कांग्रेस ने बनाई चुनाव संचालन समिति, पूर्व और पश्चिम के प्रत्याशी एक मंच पर आए - Nidar India

राजनीति : कांग्रेस ने बनाई चुनाव संचालन समिति, पूर्व और पश्चिम के प्रत्याशी एक मंच पर आए

37 सदस्यों को किया शामिल, प्रत्याशी बोले-कार्यकर्ताओं के हाथों में हार-जीत है

बीकानेरNidarindia.com
कांग्रेस ने बीकानेर पश्चिम और पूर्व विधानसभा सीट पर जीत का लक्ष्य लेकर शनिवार को रणनीति निर्धारित की। इस दौरान एक विशेष बैठक रखी गई। इसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी यशपाल गहलोत और बीकानेर पश्चिम के प्रत्याशी मंत्री डा.बी.डी.कल्ला मौजूद रहे। इस संगठनात्मक बैठक में यशपाल गहलोत ने कहा कि, पार्टी ने बीकानेर पूर्व की सीट संगठन को दी है।

संगठन के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के हाथों में हार-जीत है। चुनाव आपका है, मेरा नहीं है। इसी तरह बी.डी.कल्ला ने भी कहा, अगले 15 दिन की मेहनत से हम न केवल दोनों सीटें जीत सकते हैं, बल्कि जनता को योजनाओं-गारंटियों का लाभ दिलाने वाली कांग्रेस की सरकारी वापस ला सकते हैं।

कांग्रेस की इस विशेष मीटिंग में सभी नेता एक मंच पर नजर आए। इस मौके पर पार्टी ने 37 सदस्यों वाली चुनाव संचालन समिति घोषित की। यशपाल गहलोत की अध्यक्षता वाली इस समिति में बी.डी.कल्ला, मदनगोपाल मेघवाल, जिया उर रहमान आरिफ, नितिन वत्सस, जनार्दन कल्ला, शशिकांत शर्मा, मकसूद अहमद, माशूक अहमद, गुलाम मुस्तफा, बाबू जयशंकर जोशी, अरविंद मिढा, आनंदसिंह सोढ़ा, अनिल व्यास आदि शामिल हैं।

यह रहे बैठक में मौजूद…


इस अवसर पर एडवोकेट जगदीश शर्मा, विक्की चढ्ढ़ा, धनपत चायल, डॉ, पीके सरीन, राहुल जदुसंगत , आजम अली, लालचंद गहलोत, सफी खान, संतोष पडिहार, राज भटनागर, शशिकला राठौड़, दिलीप बांठिया, रामनाथ आचार्य, शिव गहलोत, टिंकू भाटी, राजेश दाधीच, विकास तंवर, जयदीप सिंह जावा, जितेंद्र नायक, पूनम नायक बरजराम भील, मुमताज शेख, मदनगीपाल पंवार, अयूब अली सोढा, सुलाक्ष ज्यानि, हाजिर खान,सुनील धतरवाल, डॉ.मिर्जा हैदर बेग, मनी महाराज पुरोहित, गोवर्धन मीना, इकबाल मालवान, महेंद्र सिंह सोढा, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *