बीकानेरNidarindia.com
वाहन चोर बेखौफ होकर अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कोटगेट थाना क्षेत्र का सामने आया है। परिवादी सुभाष रोड, चौखूंटी फाटक के समीप रहने वाले किशन लाल आचार्य ने इस संबंध में कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर रात को 8 उनकी पिकअप घर के आगे खड़ी थी, लेकिन सुबह 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजे देखा तो कोई अज्ञात चुराकर ले गया।





