पति ने पत्नी सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराया मामला

बीकानेरNidarindia.com
पांचू थाने में महिला के खिलाफ पति ने रुपए और कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। परिवादी चिताणा नोखा निवासी सुशील पुत्र माणकचंद ने पांचू थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ज्योति ने शादी के बाद से ही उसे परेशान किया।
अब बिना बताए घर से चली गई और साथ में नकदी रुपए, कीमती सामान भी ले गई। परिवादी ने इस प्रकरण में पत्नी ज्योति जो हाल में सुरेश राघव भाई उर्फ अनिल राघव भाई निवासी कांडला बंदरगाह, भावनगर, जालपुर, गुजरात में रहती है, सुरेश राघव भाई उर्फ अनिल राघव निवासी कांडला बंदरगाह, श्रवण जाट निवासी चिताणा, नोखा, रणजीत जाट निवासी चिताणा, प्रहलाद पुत्र मोहननाथ सिद्ध निवासी चिताणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।





