बीकानेरNidarindia.com
रुणीचाधाम स्थित लोक देवता बाबा रामदेवजी की महिमा अटूट है। बाबा के प्रति भक्ति रखने वाले फेरी लगाने के लिए जरूर जाते है। महानगरों में रहने वाले असंख्या भक्त समय मिलते ही रामदेवरा जाते है। बाबा के दरबार में धोक लगाने के लिए श्री मानव सेवा ट्रस्ट के मंत्री और स्वरूपानंद महाराज के शिष्य, कोलकाता के उद्योगपति सज्जन सर्राफ और लोक देवता बाबा रामदेवजी के भक्त उद्योगपति, भामाशाह, समाजसेवी,रामदेव बाल मंडल के मंत्री बिमल केडिया एक बार फिर से आज बीकानेर आ रहे है।

वे यहां से रामदेवरा जाएंगे, जहां पर बाबा के दरबार में धोक लगाएंगे। इससे पहले बीकानेर पहुंचने पर कोलकाता प्रवासी समाज सेवी जेठमल रंगा के सान्निध्य में होटल में उनका स्वागत किया जाएगा।





