- टिकटों को लेकर भी दिल्ली में चला मंथन
- संभवत पहली सूची में 49 नाम आ सकते है
- बीकानेर पश्चिम सीट का नाम भी हो सकता है शामिल…
चुनाव डेस्कNidarindia.com राजस्थान में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही राजनैतिक पार्टियों हरकत में आ गई है। वहीं टिकट के दावेदारों, वर्तमान विधायकों के दिलों की धडक़ने भी तेज हो गई है। इसी बीच में बीजेपी ने प्रदेश में पहली सूची जारी कर दी है। इसके बाद अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं को पहली सूची का इंतजार है। टिकट को लेकर टकटकी शुरू हो गई है।




सूत्रों की माने तो मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की पहली सूची को लेकर उच्च पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंथन किया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई, राजस्थान के तीनों सह प्रभारी, अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित नेता शामिल रहे। यह अहम इसलिए भी है कि आज लंबे अर्से बाद सीएम अशोक गहलो ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की है।
पार्टी ने बनाए 49 ऑब्जर्वर…
पार्टी ने विधानसभा चुनाव में टिकट घोषित करने से पहले ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मंगलवार को एक सूची जारी की है जिसमें राजस्थान की 200 सीटों में से 49 पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने भी इन 49 सीटों पर अपने ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए है। यह सूची जारी करने के साथ ही संबंधित जिलों के डीसीसी अध्यक्ष, संबन्धित विधानसभा क्षेत्र के पीसीसी मेंबर, ब्लॉक अध्यक्ष का नाम-नंबर शामिल किया है। यह पदाधिकारी अपने ऑब्जर्वर से समन्वय रखते हुए कार्यक्रम तय करेंगे।
यह हो सकते है संभावित…
पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस पहली सूची में 49 नामों की घोषणा कर सकते हैं। इसमें कई बड़े नेता शामिल हो सकते है जिनको फिर से पार्टी मौका देगी। पार्टी सभी 200 सीटों पर अपने ऑब्जर्वर नियुक्त करेगी लेकिन संभावना है कि पहली सूची में सचिन पायलट, प्रतापसिंह खाचरियावास, बी.डी.कल्ला, गिरजा व्यास सहित कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के नाम शामिल हो सकते है।
पश्चिम में ज्योति रोटेला ऑब्जर्वर…
प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा की ओर से सौंपी गई 49 ऑब्जर्वर्स की लिस्ट में बीकानेर पश्चिम का भी नाम है। इस सीट के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने ज्योति रोटेला को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर से रियाजत खान ऑब्जर्वर हैं।






