क्राइम : कार में जा रहे युवक की कार पर किया फायर, जान लेवा हमले का आरोप, मामला दर्ज - Nidar India

क्राइम : कार में जा रहे युवक की कार पर किया फायर, जान लेवा हमले का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेरNidarindia.com
मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में कार में जा रहे युवक पर जान लेवा हमला करने की नियत से फायर करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी इंद्र कॉलोनी निवासी दीपेन्द्र पंवार पुत्र भंवरसिंह पंवार (धोबी) ने मुक्ता प्रसाद थाने में रिपोर्ट लिखवाई है कि वो आठ अक्टूबर को दस बजे व्यास कॉलोनी में स्थित अपनी मोबाइल दुकान से गाड़ी में पेट्रोल भरवाने डूडी पेट्राल पंप गया।

उसके साथ समीर और सलमान भुट्टा भी थे। परिवादी का आरोप है कि वहां से वापस निकलते ही उसकी कार के पीछे बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने अचानक से हथियार से फायर किए, जो उसकी गाड़ी की डिग्गी पर लगे। परिवादी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लोगों ने उनको जान से मारने की नियत से फायर किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक फुसाराम को सौंपी है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *