बीकानेर : ताकि नहीं रहे कोई राहगीर प्यासा, नृसिंह-भैरव मंदिर में लगाया वाटर कूलर - Nidar India

बीकानेर : ताकि नहीं रहे कोई राहगीर प्यासा, नृसिंह-भैरव मंदिर में लगाया वाटर कूलर

कोलकाता के कनोडिया परिवार की पहल…

बीकानेरNidarindia.com कहते है गर्मी में ठंड़ा पानी मिल जाए, तो इससे बढक़र फिर और कुछ चाहिए नहीं होता है। इस उद्देश्य से नत्थूसर गेट बाहर स्थित नृसिंह-भैरव मंदिर में वाटर कूलर लगाया गया है। ताकि गर्मी में राहगीर प्यास नहीं रहे। यह सकारात्मक पहल कोलकाता के कनोडिया परिवार ने की है।

शीतल पानी की मशीन कोलकाता प्रवासी समाजसेवी बिमल केडिया की प्रेरणा से प्रवासी कान्ता देवी कनोडिया ने अपने पति दिवंगत ब्रजमोहन कनोडिया की स्मृति में लगाया है। कोलकाता प्रवासी जेठमल रंगा ने बताया कि मंदिर में इस साल नृसिंह चतुर्दशी को रंग रोगन, नए प्रवेशद्वार सहित विकास कार्य कराए गए थे। अब वाटर कूलर आमजन के लिए लगाया गया है। रंगा ने इसके लिए कोलकाता प्रवासी कान्ता देवी कनोडिया, बिमल केडिय़ा का अभार जताया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *